मुंगेर, मार्च 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार की देर रात हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र की मुरादे पंचायत के रायपुर के समीप सैनिक चौक के निकट एक आभूषण बर्तन की दुकान और फर्नीचर दुकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के आभूषण, बर्तन और अन्य सामनों की चोरी कर ली। चोरी की घटना ज्वेलरी दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। हवेली खड़गपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की घटना की पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रायपुरा के समीप सैनिक चौक के निकट नगर के महादेवपुर निवासी राहुल राज के राजेश ज्वेलर्स सह बर्तन दुकान और मोहनपुर निवासी नंदकिशोर शर्मा की फर्नीचर दुकान में अज्ञात दुस्साहसी चोरों ने सेंधमारी कर दुकान में प्रवेश किया और ज्वेलरी दुकान से एक किलो चांदी, 6 ग्राम सोना का आभूषण और 1.5 लाख रुपए मूल्य के बर्तन और अन्य सामानो...