सेंदरा पर्व 27 को, परंपरा में बाधा पर आंदोलन की चेतावनी
जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- गदड़ा स्थित दलमा राजा राकेश हेम्ब्रम के आवास पर शुक्रवार को दलमा बुरू सेंदरा गिरा तोल कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। कार्यक्रम में बारह मौजा के मानकी, मुंडा, माझी बाबा और क्षेत्र के बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम देवी-देवताओं, वन देवताओं तथा गदड़ा के देशावली की पूजा कर सेंदरा पर्व की तिथि तय की गई। निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को दोलमा बुरू में सेंदरा पर्व मनाया जाएगा। तिथि निर्धारण के बाद परंपरा के अनुसार देशुआ बीर दलमा के पहाड़ पर चढ़कर शिकार की परंपरा निभाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि वन विभाग द्वारा सेंदरा पर्व में बाधा डाली जाती है या पारंपरिक तीर-धनुष जब्त किए जाते हैं तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए आगामी सप्ताह पावड़ा में देश परगना बैजू मुर्मू के साथ बैठक कर व्यापक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.