नई दिल्ली, जुलाई 25 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। कॉलेज इस दिन अपने 146वें बैच के जूनियर सदस्यों का स्वागत करेगा। वर्ष 1881 में स्थापित कॉलेज ने नए सत्र की शुरुआत के लिए फ्रेशर्स असेंबली की तैयारी पूरी कर ली है। यह भी पढ़ें- DU Admission : डीयू में दाखिले की दूसरी लिस्ट आज, पहले राउंड में 63756 को मिला था दाखिलाफ्रेशर्स असेंबली की परंपरा कॉलेज की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि फ्रेशर्स असेंबली कॉलेज की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण परंपराओं में शामिल है। यह परंपरा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की कॉलेज परंपराओं से प्रेरित है। करीब 150 साल से चली आ रही यह सभा नए विद्यार्थियों को कॉलेज के जीवन, परंपराओं और मूल्यों से औपचारिक रूप से जोड़ती है। कॉलेज के विद्यार्थ...