बुलंदशहर, जनवरी 24 -- नगर की हीरा कॉलोनी स्थित सेंट विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चैयरमैन वेदप्रकाश सिंघल ने विधिवत रूप से किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को फास्ट फूड के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्रोटीन युक्त हरी सब्जियों के उपयोग को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि फास्ट फूड में प्रयुक्त मैदा बच्चों और बड़ों सभी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, वहीं सर्वश्रेष्ठ व्यंजन बनाने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.