बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- नगर के सेंट मोमीना स्कूल में सोमवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किसानों के मसीहा के जीवन और उनके संघर्षों को याद किया। शुभारंभ करते हुए छात्रों को चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से बताया। निदेशिका सविता सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन सादगी और उच्च विचारों का संगम था। प्रधानाचार्य वर्षा सिरोही ने कहा कि केवल जयंती मनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और परिश्रम के मार्ग पर चलना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.