शाहजहांपुर, मई 24 -- तिलहर। सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे आयोजित समर कैंप का भव्य समापन हुआ। रविवार को प्रधानाचार्या रेव.सिस्टर पुनीता, रेव. फादर राजू, सिस्टर सुनीला के निर्देशन में समर कैंप में हुए कार्यक्रमों की जानकारी अभिभावकों को दी गई। कैंप के दौरान सीखे गए कौशल और प्रतिभाओं का प्रदर्शन बच्चों ने किया। प्रधानाचार्य सिस्टर पुनीता के अलावा सूर्य प्रताप सिंह, प्रकाश सिंह, आशीष जायसवाल, रिया सक्सेना, रीमा, अनन्या सिंह, दक्ष प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय समर कैंप का विद्या मंदिर में समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...