सेंट मैरी की छात्राएं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी
हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- नैनीताल। सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल की तीन छात्राओं का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कक्षा 12 की कृतिका दर्मवाल और कोमल महारा तथा कक्षा 10 की अनुष्का नेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। तीनों छात्राएं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गोरखपुर रवाना हो गई हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 सितंबर को गोरखपुर स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज में किया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उत्तराखंड की टीम में एक ही विद्यालय की तीन छात्राओं के चयन को विद्यालय के लिए गौरव की उपलब्धि बताया गया है। छात्राओं के चयन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर टॉमसी, प्रबंधक सिस्टर जॉसलिन, शिक्षिकाओं, अभिभावकों और फुटबॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.