बिजनौर, मार्च 11 -- जनौर। सेंट मैरीज़ स्कूल, बिजनौर में विभिन्न कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक फादर शाजू और प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा सातवीं में 98.76% के साथ अज़ल्फा नूर (VII-E) ने प्रथम स्थान और 98.69% के साथ दूसरे स्थान पर काव्या अग्रवाल (VII-D) रहीं, जबकि रुद्राक्ष सिंह (VII-B) ने 98.64% प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा आठवीं में 98.76% के साथ कृष्णा कौशिक (VIII-E) ने प्रथम स्थान और 98.66% के साथ दूसरे स्थान पर शिवानी पवार (VIII-A) रहीं, जबकि भार्गव शर्मा (VIII-E) ने 97.79% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।कक्षा नौवीं में 95.98% के साथ माधव अरोड़ा (IX-C) ने प्रथम स्थान ...