सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। सेंट मैरिज स्कूल में कॉमेडी शो बाप रे बाप का सफल मंचन हुआ। नाटक में आज के परिवेश में परिवार द्वारा बुजुर्गों के घटते सम्मान को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। मंच पर शानू सिद्दीकी, दानिश असद, रणजीत कौर, संजय नेगी, रिहान शाह, विमल बृजनंदन शर्मा, अभिषेक ठकराल, रोहित सिंह, प्रवेश धवन और जैद सिद्दीकी ने अपनी अभिनय कला का जलवा बिखेरा। कॉमेडी शो की मुख्य भूमिका मंजू बृजनंदन शर्मा ने निभाई, जिनकी प्रस्तुति छात्राओं द्वारा खूब सराही गई। उन्होंने छात्राओं को अभिनय और मंचीय प्रस्तुति के बारे में भी जानकारी दी। स्कूल चेयरपर्सन सुषमा बजाज, डायरेक्टर अन्नू बजाज, सौरभ बजाज, कोर्डिनेटर प्रतीक खुराना और तेजेंदर कौर ने कहा कि इस कार्यक्रम ने छात्रों में अभिनय और सांस्कृतिक रुचि को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम में सीआईएस चेयरमैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.