बिजनौर, अप्रैल 16 -- बिजनौर। सेंट मैरी स्कूल बिजनौर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंग्लिश डिक्लेमेशन, हिंदी एलोक्यूशन, शतरंज एवं हाउस-वाइज पिन बोर्ड प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। हिंदी एलोक्यूशन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के लिए विषय दृढ़ संकल्प ही सफलता की सीढ़ी है रखा गया। जिसमें 49 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं सीनियर वर्ग के लिए विषय "देश की वर्तमान स्थिति में हमारा कर्तव्य और संकल्प" निर्धारित किया गया। जिसमें 22 प्रतिभागियों ने प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से आत्मविश्वास, स्पष्ट अभिव्यक्ति एवं सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया। इंग्लिश डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 18 तथा सीनियर वर्ग के 10 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.