मैनपुरी, अप्रैल 2 -- शहर के कचहरी रोड स्थित सेंट मेरीज़ स्कूल में गुड-फ्राइडे पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान और उनके शांति व प्रेम के संदेश को याद किया। संस्था प्रबंधक दीपक दास ने कहा कि ईस्टर का पर्व हमें मानवता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर दिया कि मनुष्य को सत्य, दया, प्रेम और क्षमा जैसे मूल्यों को कभी नहीं त्यागना चाहिए। प्रबंधक ने कहा कि प्रभु यीशु का बलिदान मानवता के पापों के प्रायश्चित और अटूट विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम में बताया गया कि गुड-फ्राइडे के तीन दिन बाद, 33वीं ईस्वी के रविवार को प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुए थे, जिसे ईस्टर के रूप में मनाया जाता है। यह दिन मृत्यु पर जीवन की विजय, आशा और नए जीवन का संचार करता है। प्रधानाचार्या मनोरमा ने घोषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.