मेरठ, मई 2 -- सेंट मेरीज एकेडमी मेरठ में नर्सरी कक्षा के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयेाजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, मूल्यों व बच्चों के समग्र विकास से अवगत कराना था। प्रधानाचार्य रेव ब्रदर आनंद ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यालय की शिक्षण पद्धति, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही पैट्रिशियन ब्रदर्स व विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेव सुपीरियर ब्रदर पॉल ने अपने उद्बोधन में बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों को विद्यालय के साथ सहयोग बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूकेजी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय नाटक रहा, जिसमें नृत्य और अभिनय के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.