सेंट मेरीज एकेडमी और सेंट पैट्रिक्स ने फाइनल में बनाई जगह
मेरठ, मई 15 -- सेंट मेरीज एकेडमी में आयोजित सीआईएससीई मेरठ जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया। अब सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले 15 मई को खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रेवरेंड ब्रदर सेबेस्टियन रहे। प्रधानाचार्य रेवरेंड ब्रदर आनंद एलियास ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विद्यालय के सुपीरियर ब्रदर पॉल भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में सेंट मैरीज़ एकेडमी ने सेंट फ्रांसिस स्कूल, शामली को 7-0 से हराया, जबकि सेंट पैट्रिक्स एकेडमी, मेरठ ने क्राइस्ट ज्योति स्कूल, बड़ौत को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- अंडर-14 और अंडर-19 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.