पटना, मई 2 -- सेंट माइकल्स एलुमनाई एसोसिएशन पटना ने स्कूल के सहयोग से कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को अभिभावक-शिक्षक सह कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता 1988 बैच के पूर्व छात्र अमिताभ प्रसाद (संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय) ने पीसीएम और अर्थशास्त्र में कॅरियर विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. प्रो. मनीष मंडल (चिकित्सा अधीक्षक, आईजीआईएमएस पटना) ने पीसीबी और पैरामेडिकल, बायोटेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर में एआई जैसे उभरते क्षेत्रों की जानकारी दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास शंकर ने कहा कि सफलता समर्पण, अनुशासन, निष्ठा और एकाग्र प्रयास का परिणाम होती है। प्राचार्य रेव. फादर क्रिस्टू सवरीराजन ने अनुशासन और अभिभावक सहयोग को सफलता का आधार बताया। यह भी पढ़ें- कानूनी कॅरियर काउंसलिंग शिविर लगाया मौके पर रोहित सिंह, ...