औरैया, अप्रैल 16 -- औरैया, संवाददाता। सेंट फ्रांसिस एकेडमी, औरैया के कक्षा 10वीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा फेज-1 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आयशा पारस यादव ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया। इसके अलावा आदित्य त्रिपाठी 95 फीसदी, सितांशु 94 फीसदी, नमन चौहान 93.6 फीसदी, सचिन 93.2 फीसदी और अनन्या अग्रवाल 92.8 फीसदी समेत कई छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। साथ ही फेज-2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- ओलंपस हाई स्कूल का सीबीएसई कक्षा 10 में शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में लहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.