बेगुसराय, मार्च 11 -- बखरी, निज संवाददाता। सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल में बुधवार को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल निदेशक दानेश्वर यादव ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज कुमार प्रभाकर, विशिष्ट अतिथि आशुतोष कुमार, अंकेश कुमार, निदेशक दानेश्वर यादव तथा प्राचार्य किशोर किंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। निदेशक ने छात्रों को कईमानदारी, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि मनोज कुमार प्रभाकर ने कहा कि जीवन में छोटी-छोटी अच्छी आदतें बड़ी सफलता दिलाती हैं। इस अवसर पर डॉ. अशरफ अली फातमी, रामनंदन अज्ञानी, सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालन शुभम कुमार व शिवानी कुमारी ने किया तथा अंत ...