कन्नौज, अप्रैल 28 -- सेंट पॉल्स विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के लिए नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सब-इंस्पेक्टर मनुज चौधरी, सब-इंस्पेक्टर दीपांजलि वर्मा, हेड कांस्टेबल आबिद अली, प्रेमवीर चौधरी, अरिहंत सिंह, विद्यालय प्रबंधक फादर विंसेंट एवं प्रधानाचार्य फादर संतोष सेलेस्टीन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्र परिषद के सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर बैज व सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। शौर्य चतुर्वेदी को विद्यालय कप्तान तथा आरुषि गुप्ता को उपकप्तान चुना गया। यह भी पढ़ें- डीपीएस में छात्र संसद का गठन, चेयरमैन ने बढ़ाया उत्स...