बरेली, जून 3 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट पॉल्स मेथोडिस्ट चर्च, इज्जतनगर में एक से पांच जून तक वेकेशन बाइबल स्कूल का आयोजन किया जा रहा है। आईवीआरआई मुख्य द्वार के सामने स्थित चर्च परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में तीन से 20 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में करीब 140 विद्यार्थियों को बाइबल की शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, ईमानदारी, निष्ठा और आज्ञाकारिता जैसे नैतिक मूल्यों का मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस आयोजन में शिक्षक, अधिकारी और स्वयंसेवक निःशुल्क सेवाएं देकर बच्चों के व्यक्तित्व विकास में योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पादरी रेव. परमेंद्र मैसी एवं सहयोगी पादरी रेव. अनुज मैसी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया जा रहा है। चर्च प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आध्यात्मि...