रुद्रपुर, मई 22 -- किच्छा, संवाददाता। सेंट पीटर स्कूल में पांच दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कक्षा 12 के छात्रों ने जीता। प्रधानाचार्य फादर अलेक्सांडर मोन्तेरो व प्रधानाचार्य सिस्टर लूसीया ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को विभिन्न वर्गों के मध्य हैंडबॉल मैच खेले गये। पहला मैच कक्षा 11 तथा 12 की बालिकाओं के मध्य हुआ। जिसे कक्षा 12 की बालिकाओं ने 3-1 से मैच जीता। प्रतियोगिता का आखिरी मैच कक्षा 11 एवं 12 के बालकों के बीच खेला गया। जिसे कक्षा 12 के बालकों ने 6-4 से अपने नाम किया। प्रधानाचार्य फादर अलेक्सांडर मोन्तेरो, उपप्रधानाचार्य सिस्टर लूसीया ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- सेंट पीटर में 12 वीं के छात्रों ने जीती हैंडबॉल प्रतियोगिता समारोह में ...