सेंट पाउलस मैथोडिस्ट चर्च इज्जतनगर में इंटर चर्च क्रिकेट प्रीमियर लीग आज से
बरेली, जून 23 -- बरेली। सेंट पाउलस मैथोडिस्ट चर्च इज्जतनगर द्वारा आयोजित इंटर चर्च क्रिकेट प्रीमियर लीग के मैच 24 जून से सेक्रेड हार्ट कॉलेज मैदान में सुबह आठ बजे से होंगे। ऑर्गनाइजर कमेटी के मून रॉबिंसन ने बताया कि अब तक प्रतियोगिता में आठ चर्च की टीमों ने भाग लेने के लिए एंट्री करा ली है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ धनराशि व उपविजेता टीम को भी धनराशि दी जाएगी। इसके साथ ही बेस्ट प्लेयर आदि खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। फाइनल 27 जून को निशांत पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.