शामली, मई 14 -- कांधला। नगर के सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। मेधावी छात्राओं को स्कूल प्रबंधक ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। गुरुवार को नगर के कैराना मार्ग स्थित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रा प्रेरणा प्रकाश एवं छात्र देवांश गोयल ने 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दक्षिता अरोरा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा जैन ने 86.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान किया। यह भी पढ़ें- क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के शिवम रॉय स...