कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। सेंट थॉमस स्कूल में प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने 'विद्या आरम्भ' की शुरुआत की। इस विशेष आयोजन के माध्यम से नवप्रवेशित नन्हें बच्चों का स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सिस्टर डॉ. मैरियन मैथ्यू सीजे ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों में जिज्ञासा, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के विकास की अपेक्षा की जानी चाहिए। इस अवसर पर वेरोनिका डिसूजा, एलन डिसूजा, प्रीति बर्नार्ड, लिपिका मेसी, दीपा सिंह, शिवा सिंह ने सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...