मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- गुरुवार को सेंट थॉमस स्कूल के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम न केवल एक उत्सव था, बल्कि विद्यालय की निरंतर उन्नति, समर्पण और सामाजिक योगदान का जीवंत प्रतीक भी बना। कार्यक्रम का शुभारंभ धन्यवाद प्रार्थना के साथ किया गया। इस अवसर पर मेरठ धर्मप्रांत के आर.टी. रेव. भास्कर जुराई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। समारोह की अध्यक्षता रेव. फादर डॉ. डेविस वरायिलन सीएमआई (प्रांतीय प्रमुख) ने की। विशेष अतिथि के रूप में आर.टी. रेव. जॉन वडक्केल सीएमआई (बिशप एमेरिटस, बिजनौर) कोतवाल दिनेश बघेल मौजूद रहे। बिशप भास्कर जुराई ने कहा कि सेंट थॉमस स्कूल ने बीते 25 वर्षों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और म...