मेरठ, मई 12 -- मेरठ। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार को सीआईएससीई जोनल स्केटिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुग्रह डीन ने किया। टूर्नामेंट में मेरठ जोन की छह टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल मेरठ, सेंट मेरीज एकेडमी मेरठ, सेंट पैट्रिक्स एकेडमी, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल मेरठ, सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ और क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल बागपत शामिल रहे।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल ने 132 अंक अर्जित कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल बागपत ने द्वितीय तथा सेंट पैट्रिक्स एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्या अनुग्रह डीन ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी ...