सेंट थॉमस चर्च में श्रद्धा से मनाया फादर्स डे
कानपुर, जून 28 -- कानपुर। पितृत्व के सम्मान और पिता के योगदान को समर्पित फादर्स डे का पर्व सेंट थॉमस चर्च किदवई नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। रेवरेंट फादर राजेश साइमन और रेवरेंट फादर थॉमस कुमार की अगुवाई में इसका आयोजन किया गया। फादर थॉमस ने बाइबल के उद्धरणों के माध्यम से पिता के महत्व को समझाया और समाज में पिता की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य आकर्षण बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। नन्हे-मु न्नोंने डांस, गीत और कविताओं के माध्यम से अपने पापा के लिए प्यार जताया। इसके बाद चर्च चर्च में दोनों फादर ने सभी फादर को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके सिस्टर पुष्पा, सिस्टर सीजी, मरियम मैकार्टिस, एंथोनी फ्रेडरिक, मैगनस डेविड, लेंसी डिसूजा, बनी डिसूजा, एलेन डिसूजा, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.