महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या लिली थॉमस व उप प्रधानाचार्य सिजू पिंडियांन रहे। कक्षा 11वीं के छात्रों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी। समारोह में नृत्य, गीत, स्वागत गीत व भाव नृत्य की आकर्षक प्रस्तुती दी। इसके साथ ही विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा 12वीं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या लिली थॉमस ने छात्रों को जीवन में सावधानी, परिश्रम व जिम्मेदारी से आगे बढ़ने की सीख दी। उप प्रधानाचार्य सिजू पिंडियांन ने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं के छात्रों ने किया। ...