सेंट जोसेफ स्कूल में छात्र परिषद को दिलाई शपथ
प्रयागराज, अप्रैल 30 -- नैनी। सेंट जोसेफ स्कूल नैनी में आयोजित वार्षिक अलंकरण समारोह में नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि फादर वाल्टर डिसिल्वा रहे और अध्यक्षता प्रधानाचार्य फादर मेल्विन विल्सन डिसूज़ा ने की। शुरुआत प्रार्थना से हुई। जिसके बाद छात्र परिषद के सदस्यों हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों को भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- बीएलएम में कंचन हेड गर्ल और विश्वजीत बने हेड बॉय यह भी पढ़ें- सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में नव निर्वाचित छात्र परिषद का गठन यह भी पढ़ें- सेंट लॉरेंस विद्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.