पीलीभीत, मई 14 -- पूरनपुर। सेंट जोसेफ स्कूल का सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालय के 88 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल घोषित किए गए। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की। विद्यालय में कुल 89 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें सान्वी गुप्ता ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दिवित अग्रवाल और ज़ैनब अयाज ने संयुक्त रूप से 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं दिव्य शुक्ला ने 85.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर का शत-प्रतिशत रहा परिणाम विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के मैनेजर फादर ग्रेगरी ...