गोरखपुर, जनवरी 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नववर्ष के अवसर पर सेंट जोसेफ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च पहुंचे और हाथ जोड़कर ईश्वर से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पल्ली पुरोहित फादर जीजो एंथोनी ने विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि नया वर्ष आत्ममंथन, क्षमा और सेवा के संकल्प के साथ शुरू करने का संदेश देता है। प्रार्थना सभा के दौरान लोगों ने अपने जीवन में हुई भूलों के लिए ईश्वर से क्षमा मांगी और समाज में प्रेम, भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की। फादर जीजो एंथोनी ने अपने संदेश में कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी विश्वास और उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने सभी से जरूरतमंदों की मदद करने और मानवता के लिए कार्य करने का आह्वान किया। सेंट जोसेफ चर्च के साथ ही शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.