मेरठ, अप्रैल 25 -- मेरठ कैंट स्थित सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 1 से 11 तक के मेधावी विद्यार्थियों को सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए एकेडमिक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रधानाचार्या अनुग्रह डीन रहीं। विद्यालय परिवार की ओर से उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं का सम्मान बोर्ड परीक्षा विद्यालय क्वायर द्वारा मधुर गीत की प्र...