सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने जारी की एडवाइजरी
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव को लेकर सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड उत्तर मध्य रेलवे की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्था ने शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मार्गदर्शिका में लोगों से तेज धूप में अनावश्यक बाहर न निकलने, अधिक पानी और ओआरएस का सेवन करने तथा सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढककर रखने की अपील की है। साथ ही हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और तरबूज, खीरा, नींबू पानी जैसे मौसमी खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई है। ब्रिगेड ने बताया कि तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, शरीर का तापमान बढ़ना और बेहोशी हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी में रखे सेहत का ध्यान लापरवाही न करें ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने तथा आपात स्थिति में 112 या 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.