प्रयागराज, मार्च 8 -- सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने रेलवे अस्पताल में प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. राकेश निगम के मुख्य आतिथ्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर एवं गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्रनाथ, डॉ. एसके हांडू, डॉ. प्रकाश मुर्मू, डॉ. एसएस नायक और वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव सिंह एवं उदय चंद मौर्य ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.