बागपत, अप्रैल 21 -- बागपत। जीवनी पिलाना के सेंट जेवियर वल्र्ड स्कूल में सोमवार को स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कराटे चैंपियनशिप एवं सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में छ: खिलाड़ी कबीर देशवाल ने स्वर्ण पदक, गुनगुन पांचाल, अविका मालिक व भव्य ने रजत व निष्ठा व उत्सव राणा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। छात्रों ने अनुशासन, आत्मविश्वास व बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया। पदक विजेता खिलाड़ियों का साथियों, शिक्षकों व अभिभावकों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- 11 पदकों के साथ शहर के कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन इस दौरान स्कूल के प्रबंधक परविंदर धामा, कोच ...