सेंट जेवियर्स स्कूल में मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखा आपदा से बचाव का तरीका
बलरामपुर, मई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आपात परिस्थितियों के प्रति जागरूकता और तत्परता विकसित करना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम रूमी की मौजूदगी में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए तेजी से विद्यालय के खुले एवं सुरक्षित प्रेयर ग्राउंड की ओर प्रस्थान किया। विद्यार्थियों ने बिना घबराहट अनुशासन और संयम का परिचय देते हुए निर्धारित समय से पहले सुरक्षित स्थल पर पहुंचकर अपनी तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को भूकंप, आग लगने जैसी आकस्मिक घटनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.