बागपत, मई 10 -- बागपत। जोनमनी पिलाना के सेंट जेवियर्स स्कूल में मदर्स डे बड़े ही उत्साह, प्रेम और सम्मान के साथ मनाया गया। जिसमें माताओं के प्रति आदर, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त किया गया। रंग-बिरंगी सजावट व आकर्षक गतिविधियों से उत्सवमय दिखाई दिया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बताया कि बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में केक काटा। मनमोहक नृत्य, गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किए। नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत माँ पर आधारित कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिनमें माताओं ने नृत्य व संगीत युक्त कुर्सी दौड में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- लक्ष्य पब्लिक स्कूल में मां के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों ने अपनी माताओं को हस्तनिर्मित कार्ड एवं उपह...