हरदोई, अप्रैल 25 -- पिहानी। सेंट जेवियर्स स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ सफाई की। छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। नगर पालिका के सहयोग से चलाये गए सफाई अभियान में विद्यालय के आसपास क्षेत्र में भी साफ सफाई की गई। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन तथा वॉल पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...