धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उल्लास, भावनाओं और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसमें सामूहिक गीत, नृत्य और मनोरंजक स्किट ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में मुख्य अतिथि गीता सिंह, विद्यालय न्यास के सम्मानित सदस्य शिवेंद्र कुमार सिंह, पूनम सिंह और निकिता सिंह उपस्थित थीं। विशेष अतिथि अंशिका सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके प्रयासों को सराहना। कार्यक्रम के दौरान 12वीं के छात्र-छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक टाइटल देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.