धनबाद, अप्रैल 26 -- धनबाद। सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय सामूहिक संगीत प्रतियोगिता हुई। प्रथम स्थान इक्वेलिटी सदन, द्वितीय स्थान फ्रेटरनिटी सदन व तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से जस्टिस सदन एवं लिबर्टी सदन के विद्यार्थी रहे। विद्यालय के संगीत संकाय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने सुर, ताल और लय के उत्कृष्ट समन्वय के साथ गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा ने बच्चों की गायन प्रतिभा, टीमवर्क और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक सदन को प्रमाण-पत्र तथा प्रतिभागी बच्चों को चॉकलेट प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- गायन प्रतियोगिता में बिरजानंद हाउस प्रथम यह भी पढ़ें- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में पोस्टर मेकिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.