सिद्धार्थ, मई 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में जिला मुख्यालय स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल भीमापार के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई इबारत लिख दी है। इस बार परिणाम का केंद्र बिंदु टॉपर्स रहे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट अंकों से न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। कक्षा दसवीं के परिणाम में संजीवनी मिश्रा ने 97.8 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें विद्यालय का स्टार परफॉर्मर बना दिया। वहीं, कक्षा बारहवीं में भी मेधावी छात्रों का प्रदर्शन किसी से कम नहीं रहा। आमिर अमन खान ने 96.75 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया और अपनी मेहनत का शानदार परिणाम पेश किया।...