सोनभद्र, मार्च 29 -- डाला,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय नगर क्षेत्र के चढ़ाई स्थित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में रविवार को कक्षा नौ व कक्षा 11 के 60 छात्र-छात्राओं के लिए स्कालरशिप प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।विद्यालय की ओर से आयोजित स्कालरशिप प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल समेत अन्य विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पारदर्शिता के साथ दो घंटे की कड़ी परीक्षा में सफल रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्कूल के डायरेक्टर जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि यह प्रतियोगिता सिर्फ पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक स्रोत ही नहीं हैं, बल्कि यह प्रतिभागियों को अपनी क्षमता परखने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगी परीक्षा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.