धनबाद, जुलाई 5 -- डिगवाडीह स्थित डिनोबिली स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को सीआईएससीई जोनल एथलेटिक मीट 2026-27 का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सुशील सुमन करकेट्टा, एसजे ने किया। इसमें सेंट जेवियर्स बोकारो ओवरऑल चैंपियन और डिनोबिली स्कूल एफआरआई, डिगवाडीह रनर-अप रहा। दोनों विद्यालयों ने सीआईएससीई रीजनल मीट के लिए क्वालिफाई किया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और चरित्र निर्माण की पाठशाला है। दिनभर चले मुकाबलों में बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने कुल 82 स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। समापन समारोह में विजेताओं को कुल 246 पदक व पुरस्कार दिए गए। इस सफल आयोजन में फादर रेक्टर रेव, फादर केएम जोसेफ की भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Ghumla News: अंडर-15 बालक वर्ग में संत इग्नासियुस बना चैंपियन संचा...