रांची, मई 2 -- रांची। संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा में आयोजित 11वीं अंतर जेसुइट स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मेजबान संत जेवियर्स डोरंडा ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि लोयोला स्कूल जमशेदपुर प्रथम उपविजेता रहा। प्रतीक जी मिंज और पार्थ सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्य अतिथि रेव फादर अजीत कल्याण कुजूर और प्राचार्य रेव फादर फुलदेव सोरेंग ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.