सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में 'कुकिंग विदाउट फायर' प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- भोपा । सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में ऊर्जा संरक्षण एवं आत्मनिर्भरता के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बिना आग का प्रयोग किए स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने व्यंजनों का मूल्यांकन स्वच्छता, पौष्टिकता, प्रस्तुतीकरण एवं रचनात्मकता के आधार पर किया। प्रतियोगिता में येलो हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।परिणामों में येलो हाउस की किजा प्रथम, मिस्टी द्वितीय तथा मोहम्मद साद अहद तृतीय रहे। ब्लू हाउस में प्रत्युष जयंत प्रथम, अवनी तोमर द्वितीय एवं पीहू तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- वाद-विवाद में अलीशा, सानिध्य और आयुषी विजेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.