सेंट जेवियर्स कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था से अवगत कराया
रांची, जुलाई 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। सेंट जेवियर्स कॉलेज में मंगलवार को 2026-30 के चार वर्षीय नियमित (एनईपी) स्नातक कोर्सों में नामांकित विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली व सुविधाओं के बारे में बताया गया। प्राचार्य डॉ रोबर्ट प्रदीप कुजूर ने 1944 से 2026 तक कॉलेज की गौरवशाली यात्रा पर जानकारी दी। उप-प्राचार्य डॉ अजय अरुण मिंज ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। कहा कि अनुशासन, समयपालन, ईमानदारी, मेहनत, व्यवहार-कुशलता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व ही एक सफल छात्र की पहचान है। रजिस्ट्रार डॉ प्रभात केनेडी सोरेंग, ने चार वर्षीय एनईपी पाठ्यक्रम, कक्षाओं की समय-सारिणी और पाठ्यक्रम संरचना की जानकारी दी। वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.