हरदोई, दिसम्बर 28 -- हरदोई, संवाददाता। सेंट जेम्स स्कूल में क्रिसमस कार्निवल 2025 का आयोजन हर्षोल्लास, उल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य फादर लैंसी रेगो ने की। मुख्य अतिथि एएसपी सुबोध गौतम रहे। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, शांति और सेवा के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन और उनके उपदेशों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इसके पश्चात आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य आकर्षण फैशन शो एवं किड्स रैम्प वॉक रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन जोजोमन पैकाडा एवं प्रीति सिंह ने किया। शिक्षक प्रतिनिधि संजय शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.