सेंट जूड्स को मिली नेशनल प्रतियोगिताओं की मेजबानी, कल से होगा आगाज
गोरखपुर, अगस्त 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मोहद्दीपुर स्थित सेंट जूड्स स्कूल में मंगलवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर उत्तर प्रदेश आईसीएससी बोर्ड के कॉर्डिनेटर डेविड जॉर्ज सिरिल ने बताया कि सेंट जूड्स स्कूल को 5 खेलों की नेशनल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिला है। इसमें बालक वर्ग की शूटिंग प्रतियोगिता, बालिका वर्ग की शूटिंग, क्रिकेट, हैंडबाल और फुटबाल प्रतियोगिता शामिल है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त से शूटिंग बालक वर्ग एवं दो सितंबर से नौका विहार शूटिंग रेंज में बालिका वर्ग की शूटिंग प्रतियोगिता होगगी। 10 सितम्बर से रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर बालिका वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता, 17 से 19 सितंबर तक सैय्यद मोदी स्टेडियम में बालिकाओं की हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। 24 से 26 सितंबर तक सैय्यद मोदी स्टेडियम में बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.