प्रयागराज, मार्च 23 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सेंट कोलंबस स्कूल हनुमानगंज में घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।आकाश, अनन्य पटेल, हर्षिता पटेल, वीर प्रताप सिंह, आयत अलम अंसारी, धात्री वाजपेई, पीहू सिंह, आरुषि, सुदीक्षा गौतम, सोनाक्षी मोदनवाल, तृषा सिंह, श्रद्धा, आर्या त्रिपाठी, अंशुमान आदि मेधावी छात्रों को प्रधानाचार्य कैप्टन एसएन दुबे ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...