प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज की छात्रा आकृति सिंह का मॉडल राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है। बता दें कि गुरुवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, प्रयागराज में आयोजित मंडलस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में आकृति सिंह के मॉडल को चयनित किया गया। विज्ञान संगोष्ठी में प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। इसमें सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा आकृति सिंह ने तर्कपूर्ण संभाषण के माध्यम से मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सरोज, प्रधानाचार्य सेंट अंथोनी इंटर कालेज फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...