आगरा, मई 4 -- अजमेर में हुई सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में सेंट एंड्रूज स्कूल के शूटर्स ने 9 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य पदक पर कब्जा किया। स्कूल के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पिस्टल शूटिंग वर्ग में तान्या, दिव्यानी, अवनी, ओम, आरभ और देवांश ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। ओपन साइट राइफल वर्ग में आयु, रिदविक और देव ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रजत पदक विजेताओं में सोहम, पृथ्वीराज, अनुभव व आयुष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। शूटर्स की सफलता पर प्रधानाचार्या अंशु सिंह, उप प्रधानाचार्य अभिषेक क्रिस्टी, विकास गोयल एवं अनुभव बंसल ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- विद्यालय की तीन एनसी छात्राओं का चयन संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिवि...