गोरखपुर, जुलाई 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-28 के बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम महाविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रथम चयन सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 14 और 15 जुलाई को संबंधित विभाग में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक वरीयता क्रम के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रवेश शुल्क, पासपोर्ट आकार के फोटो, मूल स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र तथा सभी मूल अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- AU Admission 2026: BA-BSc में एडमिशन के लिए 16 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन, सब्जेक्ट चुनते हुए ना करें ये गलतियां यह भी पढ़ें- BHU UG Admission 2026: CUET स्कोर...